कांटा टोली चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, ट्रायल बेसिस पर लागू नियम

News Saga Desk

रांची के व्यस्त कांटा टोली चौक पर ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। यह बदलाव फिलहाल ट्रायल बेसिस पर किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत सर्जना चौक और डांगरा टोली की ओर से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा अब सीधे चौक पार नहीं करेंगे। इन्हें कांटा टोली फ्लाईओवर के नीचे, मंगल टावर के पास यू-टर्न लेकर स्टेशन रोड की ओर जाना होगा। वहीं नामकुम की तरफ से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा खादगढ़ा मुख्य द्वार के पास से यू-टर्न लेकर सर्जना चौक और डांगरा टोली की दिशा में जाएंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था को लागू कराने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। योगेंद्र सिंह (लालपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी) और प्रमोद कुमार केसरी सहित कई ट्रैफिक कर्मी चौक पर मौजूद रहे। ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि यह बदलाव फिलहाल परीक्षण के तौर पर लागू किया गया है। यदि यह व्यवस्था सफल रहती है, तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। नई ट्रैफिक व्यवस्था का उद्देश्य जाम की समस्या को कम करना और यातायात को अधिक सुगम बनाना है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More