News Saga Desk
झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा बदलाव। 46 IPS अधिकारियों के स्थानांतरण किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात तबादले की अधिसूचना जारी की है। लगभग एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। इस बड़े हाई-लेवल तबादले से प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों के एसपी बदल गए हैं। कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग के साथ-साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार मिला है। आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू में आईजी अभियान के साथ पलामू जोन के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ऋषभ कुमार झा को जेएपी-4 के साथ एसआईएसएफ कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
| क्र.सं. | नाम | पहले | अब |
|---|---|---|---|
| 1 | मनोज कौशिक | अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), अपराध अनुसंधान विभाग (CID) | ADG, मुख्यालय, झारखण्ड (अतिरिक्त प्रभार) |
| 2 | पंकज कम्बोज | एमडी, झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड | आईजी (IG), मानवाधिकार, झारखण्ड (अतिरिक्त प्रभार) |
| 3 | नरेन्द्र कुमार सिंह | आईजी, निगरानी-सह-सुरक्षा, झारखण्ड विद्युत बोर्ड | आईजी, अभियान, झारखण्ड (साथ में आईजी, पलामू का अतिरिक्त प्रभार) |
| 4 | शैलेन्द्र कुमार सिन्हा | आईजी, पलामू | आईजी, बोकारो |
| 5 | क्रांति कुमार गेड़िदेशी | आईजी, मानवाधिकार, झारखण्ड | आईजी, निगरानी-सह-सुरक्षा, झारखण्ड विद्युत बोर्ड |
| 6 | माइकल राज एस | आईजी, अभियान, झारखण्ड | आईजी, रेल, झारखण्ड |
| 7 | सुनील भाष्कर | आईजी, बोकारो | आईजी, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस (JAP), रांची |
| 8 | आनन्द प्रकाश | डीआईजी, बोकारो | झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान |
| 9 | प्रशांत आनन्द | पदस्थापन की प्रतीक्षा में | एसपी, संचार एवं तकनीकी सेवा, रांची |
| 10 | निधि द्विवेदी | एसपी, पाकुड़ | एसपी, सरायकेला खरसावां |
| 11 | आशुतोष शेखर | एसपी, JAPTC | एसपी, गढ़वा |
| 12 | सौरव | एसपी, देवघर | एसपी, विशेष शाखा, रांची |
| 13 | अनुदीप सिंह | एसपी, कोडरमा | एसपी, पाकुड़ |
| 14 | प्रवीण पुष्कर | एसपी, ग्रामीण, रांची | एसपी, देवघर |
| 15 | मुकेश कुमार लुनायत | एसपी, सरायकेला खरसावां | एसपी, रामगढ़ |
| 16 | अजय कुमार | एसपी, रामगढ़ | एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची |
| 17 | नाथू सिंह मीणा | एसपी, विशेष शाखा, रांची | एसपी, बोकारो |
| 18 | सुमित कुमार अग्रवाल | एसपी, चतरा | एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची |
| 19 | अनिमेष नैथानी | एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची | एसपी, चतरा (अतिरिक्त प्रभार- समादेष्टा, IRB-03) |
| 20 | अमन कुमार | एसपी, गढ़वा | एसपी, हजारीबाग |
| 21 | कुमार शिवाशीष | एसपी, नगर, जमशेदपुर | एसपी, कोडरमा |
| 22 | कपिल चौधरी | एसपी, ग्रामीण, धनबाद | एसपी, पलामू (अतिरिक्त प्रभार- समादेष्टा, IRB-10) |
| 23 | मनीष टोप्पो | एसपी, खूंटी | एसपी, SCRB, रांची |
| 24 | दीपक कुमार पाण्डेय | एसपी, विशेष शाखा, रांची | AIG-सह-DG के विशेष सहायक, रांची |
| 25 | दीपक कुमार शर्मा | एसपी, SCRB, झारखण्ड | एसपी, अभियान (पुलिस मुख्यालय) |
| 26 | अंजनी अंजन | एसपी, हजारीबाग | समादेष्टा (Commandant), JAP-05, देवघर |
| 27 | रीष्मा रमेशन | एसपी, पलामू | समादेष्टा, JAP-09, साहेबगंज |
| 28 | कुसुम पुनिया | समादेष्टा, JAP-09, साहेबगंज | समादेष्टा, JAP-08, लेस्लीगंज, पलामू |
| 29 | शम्भू कुमार सिंह | समादेष्टा, JAP-04, बोकारो | एसपी, जामताड़ा |
| 30 | मूमल राजपुरोहित | समादेष्टा, JAP-08, लेस्लीगंज, पलामू | एसपी, रेल, धनबाद |
| 31 | ऋषभ गर्ग | एसपी, ग्रामीण, जमशेदपुर | एसपी, खूंटी |
| 32 | दीपक कुमार | समादेष्टा, JAP-05, देवघर | समादेष्टा, IRB-01, जामताड़ा |
| 33 | राजकुमार मेहला | एसपी, जामताड़ा | एसपी, आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS), झारखण्ड |
| 34 | ऋषभ कुमार झा | एसपी, आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) | समादेष्टा, JAP-04, बोकारो (अतिरिक्त प्रभार- SISF) |
| 35 | एस मोहम्मद याकूब | एसडीपीओ (SDPO), हुसैनाबाद | एसपी, ग्रामीण, धनबाद |
| 36 | गौरव गोस्वामी | एसडीपीओ, पतरातु | एसपी, ग्रामीण, रांची |
| 37 | शुभम कुमार खण्डेवाल | एसडीपीओ, सिमरिया | एसपी, ग्रामीण, जमशेदपुर |
| 38 | ललित मीणा | एसडीपीओ, चैनपुर | एसपी, नगर, जमशेदपुर |
| 39 | नागरगोजे शुभम भाउसाहेब | प्रशिक्षणरत (Under Training) | एसडीपीओ, सिमरिया |
| 40 | निखिल राय | एएसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची | एएसपी (Assistant SP), कोतवाली, रांची |
| 41 | ऋषभ त्रिवेदी | एएसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची | एएसपी, मुख्यालय-01, जमशेदपुर |
| 42 | श्रुति | एएसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची | एसडीपीओ, चैनपुर |
| 43 | दिव्यांश शुक्ला | प्रशिक्षणरत | एसडीपीओ, हुसैनाबाद |
| 44 | राघवेन्द्र शर्मा | प्रशिक्षणरत | एसडीपीओ, पतरातू |
| 45 | सैयद मुस्तफा हासमी | प्रशिक्षणरत | एसडीपीओ, चक्रधरपुर |
| 46 | हरविन्दर सिंह | एसपी, बोकारो | एसपी, विशेष शाखा, झारखण्ड |
No Comment! Be the first one.