झारखंड JTET परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, इन गलतियों से बचें अभ्यर्थी

झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है… झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और परीक्षा से पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने कई अहम निर्देश जारी किए

NEWS SAGA DESK

झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है… झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और परीक्षा से पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने कई अहम निर्देश जारी किए हैं…

अगर आप भी 1 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए… परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के समय से लेकर OMR शीट जमा करने तक, कई नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा…एक छोटी-सी लापरवाही भी आपको परेशानी में डाल सकती है… इसलिए परीक्षा में जाने से पहले ये जरूरी बातें जरूर जान लीजिए…

JTET 2026 का आयोजन 1 नवंबर को किया जाएगा… पहली पाली में कक्षा छह से आठवीं तक के लिए परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है…. अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइमिंग सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी। वहीं, सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा… यानी परीक्षा शुरू होने से सिर्फ आधे घंटे पहले पहुंचने की गलती बिल्कुल न करें… समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि प्रवेश और अन्य औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो सकें।

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी विवरण और उसमें दिए गए निर्देशों को पहले ही ध्यान से पढ़ लें… साथ ही, परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग और प्रवेश से संबंधित निर्देशों का पालन करना भी जरूरी होगा..

जैक के निर्देशों के अनुसार, अगर OMR शीट में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो इसकी जानकारी तुरंत वीक्षक को दें…सबसे अहम बात यह है कि वीक्षक की अनुमति के बिना कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जा सकेगा… OMR शीट की गिनती पूरी होने के बाद ही बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी…. OMR शीट भरने के लिए नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन साथ लेकर जाना न भूलें..

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, किताबें, नोट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए परीक्षा के दिन ऐसी कोई भी वस्तु अपने साथ न ले जाएं, जिससे आपको केंद्र पर परेशानी का सामना करना पड़े।

इसके अलावा, अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पहले से चयनित भाषा, विषय या श्रेणी में बदलाव करने की अनुमति भी नहीं होगी। तो JTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इन सभी निर्देशों को ध्यान में रखें… एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र तैयार रखें, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और प्रतिबंधित वस्तुएं साथ ले जाने से बचें…याद रखिए, परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ नियमों की जानकारी भी बेहद जरूरी है।

Read More News

Read More