WPL ऑक्शन में किस पर बरसेगा पैसा, 5 टीमों के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर

विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के मिनी ऑक्शन में आज रोमांच अपने चरम पर रहने वाला है। पांचों फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी।

NEWS SAGA DESK

विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के मिनी ऑक्शन में आज रोमांच अपने चरम पर रहने वाला है। पांचों फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। किसी की नजर विस्फोटक बल्लेबाजों पर होगी, तो कोई बेहतरीन ऑलराउंडर और अनुभवी गेंदबाजों को अपने खेमे में शामिल करने की कोशिश करेगा। खास बात यह है कि 146 खिलाड़ियों की सूची में से सिर्फ 27 खिलाड़ियों को ही टीम में जगह मिल सकती है। ऐसे में हर बोली के साथ मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

146 खिलाड़ियों में 119 भारतीय

इस मिनी ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, सभी खिलाड़ियों को खरीदार मिलना आसान नहीं होगा। फ्रेंचाइजी के पास भरने के लिए कुल 27 स्लॉट हैं। ऐसे में खिलाड़ियों का अनुभव, प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरतें बोली की दिशा तय कर सकती हैं।

यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स

ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स सबसे मजबूत बजट के साथ उतरने वाली टीम है। उसके पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 3.75 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। इस रकम का इस्तेमाल कर टीम अपने कमजोर पक्षों को मजबूत करने और जरूरत के मुताबिक नए चेहरों को शामिल करने की कोशिश करेगी। दूसरी फ्रेंचाइजी भी अपने बचे हुए बजट को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर बोली लगाएंगी।

इन छह खिलाड़ियों पर रहेंगी खास निगाहें

ऑक्शन के दौरान सोफी मोलिन्यू, सोफिया डंकली, जी कमलिनी, स्नेह राणा, तेजल हसबनीस और ग्रेस हैरिस जैसे नाम चर्चा में रह सकते हैं। इन खिलाड़ियों की भूमिका और टीमों की जरूरत के आधार पर फ्रेंचाइजी दिलचस्प रणनीति अपना सकती हैं। हालांकि, किस खिलाड़ी को कितनी रकम मिलेगी, इसका फैसला ऑक्शन के दौरान ही होगा।

Read More News

Read More