सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और फ्लफी रागी इडली, ब्रेकफास्ट बनेगा हेल्दी और टेस्टी

News Saga Desk

सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और टेस्टी हो तो पूरा दिन एनर्जेटिक गुजरता है। ऐसे में आप पारंपरिक Idli को एक ट्विस्ट देते हुए रागी इडली बना सकते हैं। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि फाइबर और कैल्शियम से भरपूर भी होती है। खास बात यह है कि इसे आप सिर्फ 15 मिनट में तैयार कर सकते हैं। आवश्यक सामग्री:- 1 कप रागी आटा 1/2 कप सूजी 1 कप दही नमक स्वादानुसार 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा या Eno थोड़ा पानी|

एक बाउल में रागी आटा, सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें। जरूरत के अनुसार पानी डालकर बैटर तैयार करें और 5-10 मिनट के लिए रख दें। अब इसमें नमक और बेकिंग सोडा या Eno डालकर हल्का सा मिक्स करें। इडली सांचे में बैटर डालें और स्टीमर में 10-12 मिनट तक पकाएं। तैयार इडली को Coconut chutney या सांभर के साथ सर्व करें।

रागी इडली डायबिटीज और वजन कंट्रोल करने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें ग्लूटेन नहीं होता और यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है।

टिप: और भी ज्यादा फ्लफी इडली के लिए बैटर को ज्यादा पतला न रखें और स्टीमिंग के दौरान ढक्कन बार-बार न खोलें।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More