News Saga Desk
राजधानी रांची के कोकर इलाके से गुम हुई बच्ची अदिति पांडे के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को विधायक जयराम महतो पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान जयराम महतो ने कहा कि वे इस मामले में पीड़ित परिवार की आवाज बनेंगे और बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। उन्होंने रांची के एसएसपी से फोन पर बातचीत कर मामले की गंभीरता से जांच करने और त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विधायक महतो ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले दो दिनों के भीतर मामले में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आता है, तो वे परिवार के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान उन्होंने परिवार को धैर्य रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि बच्ची की तलाश में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
No Comment! Be the first one.