झारखंड में मानसून की दस्तक, 10 जून तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

News Saga Desk

रांची: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दक्षिणी पश्चिमी मानसून जल्द ही दस्तक देगा। पूरे राज्य में प्री मानसून सिस्टम सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में काले और घने बादल छाए हुए हैं। साथ ही गर्मी और उमस भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 10 जून तक तेज हवा और बारिश हो सकती है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार मानसून पश्चिमी मध्य और पूर्वी मध्य अरब सागर, कर्नाटक, पूरा गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु के अधिकांश भाग और दक्षिणी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। इसके अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल में पहुंचने की संभावना है। इसी प्रकार यह झारखंड की ओर भी आगे बढ़ेगा।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 41 डिग्री और सबसे कम तापमान रांची के नामकुम में रिकॉर्ड किया गया। वही इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के चाय भाषा में 50.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।

शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 37.8 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री,डाल्टनगंज में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27.9 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 36.5 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Read More News

राज्यसभा चुनाव : हेमंत सोरेन-भूपेश बघेल मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल, JMM-कांग्रेस की रणनीति पर सबकी नजर

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की अहम बैठक...

नितिन नवीन झारखंड दौरा: रामगढ़ और बोकारो में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा

News Saga Desk नितिन नवीन झारखंड दौरा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ और बोकारो जिले...

Read More