नोएडा पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को दबोचा, 21 मोबाइल फोन बरामद

NEWS SAGA DESK

नोएडा :- थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार सुबह दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लूटे गए 21 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान 100 से अधिक लूटपाट की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन-1) मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने सूचना के आधार पर सेक्टर-55 के पास से प्रदीप और लोकेश नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपितों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से लूटे गए 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से घूमकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अलग-अलग इलाकों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने 100 से अधिक लूटपाट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनके कब्जे से एक अवैध चाकू, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किन-किन मामलों में शामिल रहे हैं। साथ ही बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Read More News

जनता दरबार में दिखी मानवीय संवेदना, डीसी ने दिव्यांग युवक की समस्या का किया तत्काल समाधान

जामताड़ा समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की एक...

Read More