अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आदित्य साहू बोले “मजदूर ही देश के असली निर्माता”

News Saga Desk

राजधानी रांची के दिगंबर जैन भवन में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने मजदूरों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश के विकास की असली ताकत मजदूर वर्ग है। उन्होंने कहा कि कारखानों से लेकर ऊंची इमारतों के निर्माण, खेती-किसानी और अन्य विकास कार्यों में मजदूरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बिना किसी भी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। देश की अर्थव्यवस्था और विकास की नींव मजदूरों की मेहनत पर टिकी हुई है।

मजदूर नेताओं के प्रयास की सराहना

आदित्य साहू ने मजदूर नेता ललित ओझा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों को सम्मानित करना एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने जिला अध्यक्ष वरुण तिवारी, संजय और अन्य सहयोगियों के योगदान की भी प्रशंसा की।

“मजदूर सिर्फ श्रमिक नहीं, देश के निर्माता”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मजदूर केवल श्रमिक नहीं, बल्कि देश के निर्माता हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि चाहे कोई छोटा व्यवसाय करता हो या बड़ा उद्योग चलाता हो, सभी को मजदूरों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था, उद्योग या निर्माण कार्य का संचालन मजदूरों के बिना संभव नहीं है। मजदूरों की मेहनत और समर्पण ही देश को आगे बढ़ाने का काम करती है।

Read More News

रांची के जैप-1 सामडुपलिंग गुम्बा में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, मंत्री इरफान अंसारी हुए शामिल

राजधानी रांची के डोरंडा स्थित झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP)-1 परिसर के सामडुपलिंग गुम्बा में बुद्ध...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी की जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया, राज्यवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में...

Read More