News Saga Desk
राजधानी रांची स्थित झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलों और महानगरों के जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक में All India Congress Committee के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी डॉ. श्रीबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने जिला स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को और सक्रिय करने पर जोर दिया।
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शाहज़ादा अनवर, कार्यालय प्रभारी अभिलाष शाहू तथा सह-प्रभारी राजन वर्मा सहित सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
No Comment! Be the first one.