पटना जंक्शन पर ‘परी’ करेगी यात्रियों की सहायता, दानापुर रेल मंडल ने पूरी की तैयारी

News saga Desk

पटना।  पटना जंक्शन पर देश में पहली बार यात्रियों की सहायता के लिए एक रोबोट लगाया जाएगा। यह रोबोट महिला रूप में होगा, जिसे ‘परी’ (पैसेंजर असिस्टेंट रेलवे इंक्वायरी) नाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर रेल मंडल प्रशासन द्वारा इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही इसका ट्रायल प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शुरू किया जाएगा। इस रोबोट का उद्देश्य विशेष रूप से असाक्षर यात्रियों की मदद करना है। इसके साथ ही यह पूछताछ काउंटर के विकल्प के रूप में भी काम करेगा। 

बताया जा रहा है कि रोबोट पटना जंक्शन पर उन यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा, जिन्हें ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में दिक्कत आती है। जानकारी हो कि जंक्शन पर हर दिन लगभग 3 लाख यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं। इनमें से कई यात्री मोबाइल से जानकारी नहीं ले पाते। ऐसे में ये रोबोट यात्रियों को ट्रेन की समय सारणी, देरी, गाड़ी नंबर आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा। रेलवे की इस पहल से पूछताछ काउंटर पर भीड़ कम होगी। साथ ही यात्रियों को सही और त्वरित जानकारी मिल सकेगी।

अन्य स्टेशनों पर भी है रोबोट लगाने की योजना

इस परियोजना के तहत रेलवे दानापुर मंडल के अन्य व्यस्त स्टेशनों पर भी रोबोट लगाने की योजना बना रहा है। इसके लिए निजी कंपनियों को भी मौका दिया जाएगा, जो स्टेशन पर रोबोट लगाकर यात्री सेवा के साथ-साथ प्रचार भी कर सकेंगी। इन कंपनियों को स्टेशन पर मुफ्त प्रचार करने का अवसर मिलेगा। लेकिन उन्हें रेलवे के नियमों का पालन करना होगा।


Read More News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

Read More