News Saga Desk
जमशेदपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होती नजर आ रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लग चुके हैं, जबकि शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में तेल दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों Indian Oil Corporation (IOC), Bharat Petroleum (BP) और Hindustan Petroleum (HP) द्वारा डिपो से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कटौती किए जाने से यह संकट गहराता जा रहा है।
तेल की कमी का असर आम लोगों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान, छोटे व्यापारी और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग सबसे अधिक परेशान हैं। कई जगहों पर वाहन चालकों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कुछ पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही तेल दिया जा रहा है।
शहर के लोगों में भी पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
No Comment! Be the first one.