मसौढ़ी में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, कुख्यात अजय पासवान के पैर में लगी गोली

NEWS SAGA DESK

पटना : राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। चरमा इलाके में हुई इस कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी अजय पासवान के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी मसौढ़ी के एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। बताया गया कि व्यवसायी और उसकी दुकान की रेकी भी की गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान अजय पासवान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ श्रवण के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस के अनुसार अजय पासवान पर बैंक डकैती और लूट के कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में 13 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा के पास सीएमएस सिक्योरिटी वैन से करीब 27 लाख रुपये की लूट हुई थी। हथियारबंद अपराधियों ने वैन को रोककर सुरक्षाकर्मियों को कब्जे में लिया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थी। मसौढ़ी में हुई यह कार्रवाई उसी मामले में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और एफएसएल टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, राज्य में अब तक विभिन्न जिलों में कई अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा चुकी है

Read More News

जामताड़ा में बड़ा हादसा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, 2 युवकों की मौत, 3 बैलों ने भी तोड़ा दम

जामताड़ा के करमाटांड़ में मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटने से दो युवकों और तीन बैलों की मौत हो...

संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार, रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू को संथाली शॉर्ट फिल्म ‘आंगेन’ के लिए बेस्ट डेब्यू...

Read More