News Saga Desk
रांची विश्वविद्यालय में वर्ष 2019 के बाद से छात्र संघ चुनाव नहीं होने को लेकर छात्र संगठनों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। चुनाव कराने की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठन कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं और विश्वविद्यालय प्रबंधन से जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आजसू छात्र संगठन के नेता ओम वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर छात्र संघ चुनाव कराना चाहिए। उनका कहना है कि छात्र संघ का गठन नहीं होने से छात्रों की कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो सभी छात्र संगठन मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं इस मामले पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सरोज शर्मा ने कहा कि फिलहाल विश्वविद्यालय में सत्र विलंब से चल रहे हैं और उसे पटरी पर लाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शैक्षणिक सत्र सामान्य होने के बाद छात्र संघ चुनाव भी कराया जाएगा।
No Comment! Be the first one.