कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार शराब दुकान के समीप कुएं से एक युवक का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। मृतक की पहचान बारलोंग गांव निवासी रथुलाल महतो के पुत्र श्याम महतो( 27 )के रूप में हुई है। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि श्याम महतो शुक्रवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ शराब पीने के लिए कोठार के सरकारी शराब दुकान के पास गया था। रात में जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश परिजनों ने शुरू कर दी। दुकान से कुछ ही दूर पर खेत में स्थित कुएं से उसका शव बरामद हुआ। परिजन इसे सोची समझी हत्या करार दे रहे हैं। साथ ही श्याम महतो को बुलाने वाले दोस्तों पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि श्याम महतो की मौत कैसे हुई।साथ ही पूरे मामले की जांच -पड़ताल की जा रही है।

Read More News

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में बड़ी गड़बड़ी, एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल मेस की जांच में एक्सपायर व मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले।...

झारखंड के दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पुरस्कृत

दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर ‘प्राइवेट...

बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 3 बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों...

Read More