महुआ माजी के खिलाफ रांची पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

News Saga Desk

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद और रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवार महुआ माजी के खिलाफ रांची पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 122/2024 के तहत पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। अब कोर्ट इस मामले में MP-MLA विशेष अदालत में केस ट्रांसफर कर अग्रिम सुनवाई कर सकता है। जानकारी हो कि महुआ माजी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की एफआईआर हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज की गई थी। आरोप है कि इस क्षेत्र के कई सार्वजनिक स्थानों पर JMM की प्रचार सामग्री लगाई गई थी, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट इस मामले में संज्ञान ले सकता है और सुनवाई के लिए इसे MP-MLA विशेष कोर्ट में भेजा जा सकता है। 


Read More News

रांची छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचीं नेहा बोरा पर स्याही फेंकी, विधानसभा मार्च में हंगामा

रांची छात्र आंदोलन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में...

Read More