Ranchi में ड्रंक एंड ड्राइविंग पर पुलिस सख्त, दो महीनों में 4973 वाहनों की जांच

News Saga Desk

शहर में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ Ranchi Police ने विशेष अभियान शुरू किया है। सड़क दुर्घटनाओं और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार ड्रंक एंड ड्राइविंग के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Rakesh Ranjan के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी Rakesh Singh के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष ड्रंकन ड्राइविंग अभियान चलाया जा रहा है।

प्रमुख चौक-चौराहों पर चल रही औचक जांच

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई वाहन चालक शराब या अन्य नशे के सेवन के बाद वाहन चला रहे हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर औचक जांच शुरू की।

दो महीनों में 4973 वाहनों की जांच

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो महीनों के दौरान कुल 4,973 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 114 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील

रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Read More News

रांची में बृहद धूमकुड़िया भवन एवं बहुउद्देशीय केंद्र का शिलान्यास, जनजातीय संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

राजधानी रांची के करम टोली स्थित धूमकुड़िया भवन परिसर में कल्याण विभाग की ओर से बृहद धूमकुड़िया भवन...

Read More