राशन कार्ड होल्डर्स 30 जून से पहले करवा लें e-KYC: न करने पर फ्री राशन नहीं मिलेगा

News Saga Desk

नई दिल्ली। राशन कार्ड का इस्तेमाल कर रहे लोगों के लिए सरकार ने 30 जून तक e-KYC (ई-नो योर कस्टमर) कराना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप भी राशन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इस आखिरी तारीख तक अपना e-KYC करवा लें।

आपने लास्ट डेट तक ऐसा नहीं किया, तो आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है। साथ ही आपको सस्ता या मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। पहले सरकार ने e-KYC की लास्ट डेट 31 मार्च 2025 रखी थी, लेकिन कई लोगों को टेक्निकल दिक्कतों और जानकारी की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस वजह से सरकार ने लास्ट डेट को बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया।

समय पर e-KYC नहीं करवाने के नुकसान?

  • आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
  • आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
  • राशन कार्ड फिर से चालू कराने के लिए आवेदन देना होगा।

राशन कार्ड लिस्ट से नाम कट जाए तो क्या करें?

  • नजदीकी फूड सप्लाई ऑफिस या राशन की दुकान पर संपर्क करें।
  • सही डॉक्यूमेंट्स के साथ राशन कार्ड के लिए फिर से अप्लाई करें।
  • डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी (जैसे मोबाइल नंबर या आधार गलत) को ठीक कराएं।

गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने e-KYC प्रोसेस शुरू की है

दरअसल, सरकार का मकसद राशन डिस्ट्रीब्यूशन प्रोसेस को ट्रांसपेरेंट और भ्रष्टाचार फ्री बनाना है। कई बार देखा गया है कि कुछ लोग फर्जी राशन कार्ड से या एलिजिबल ना होने के बावजूद फ्री राशन का लाभ लेते हैं। कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी उसके नाम पर राशन लिया जाता है।

इसी तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने e-KYC प्रोसेस शुरू की है। इस प्रोसेस के तहत राशन कार्ड धारक और उनके परिवार के सदस्यों की पहचान आधार कार्ड से लिंक की जाती है। जिससे यह तय किया जा सके कि सिर्फ वास्तविक और जरूरतमंद लोगों को ही फ्री राशन का लाभ मिले।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

बिहार के बुजुर्गों को बड़ी सौगात: 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर मिलेगा राशन, पटना में बड़ी घोषणा

बिहार सरकार 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे राशन उपलब्ध कराएगी। पटना के ज्ञान भवन में...

Read More