रिलायंस रिटेल ने अमेरिकी कंपनी केल्विनेटर का अधिग्रहण किया

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की रिलायंस रिटेल ने शुक्रवार को अमेरिकी कंपनी केल्विनटर के अधिग्रहण की घोषणा की। हालांकि, कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया कि ये सौदा कितने में हुआ।

रिलायंस रिटेल की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि कंपनी का यह कदम भारत के तेजी से बढ़ते कंज्यूमर ड्यूरेबल्स मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करने की स्ट्रेटजी का एक हिस्सा है। केल्विनटर को खरीदने का मकसद भारतीय घरों तक ग्लोबल लेवल के हाई क्वालिटी डिवाइसेज पहुंचाना है। केल्विनेटर को भारत में भरोसेमंद रेफ्रिजरेटर और ‘द कूलेस्ट वन’ जैसी यादगार टैगलाइन के लिए जाना जाता है। अब यह रिलायंस के बढ़ते पोर्टफोलियो का हिस्सा होगा।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा, ‘‘केल्विनेटर का अधिग्रहण महत्वपूर्ण क्षण है, जो हमें भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विश्वसनीय वैश्विक नवाचारों की हमारी पेशकश को महत्वपूर्ण रूप से व्यापक बनाने में सक्षम बनाता है।’’

साल 1963 में भारतीय बाजार में कदम रखने वाली अमेरिकी कंपनी केल्विनेटर एक शताब्दी से भी अधिक समय से वैश्विक स्तर पर घरेलू उपयोग के लिए रेफ्रिजरेटर, एसी, कूलर, वॉशिंग मशीन बना रही है। इस कंपनी ने 1970-80 के दशक में गोदरेज और अल्विन के साथ मिलकर भारतीय बाजार पर राज किया। हालांकि, 90 के दशक में उदारीकरण के बाद एलजी और सैमसंग जैसे ग्लोबल ब्रांड्स के कॉम्पिटिशन के कारण इसकी चमक फीकी पड़ गई।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More