ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने

News Saga Desk

कोलकाता। ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नए कप्तान बनाए गए हैं। वे केएल राहुल की जगह लेंगे। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के भी कप्तान रह चुके हैं। मेगा ऑक्शन के बाद से पंत को लखनऊ का कप्तान बनाने की बातें हो रही थीं। फ्रेंचाइजी ने नवंबर-2024 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपए (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था। इसी के साथ पंत IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। पंत ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को तीन सीजन (2021, 2022 और 2024) में लीड किया है, हालांकि उनकी कप्तानी में टीम 2021 के प्लेऑफ में पहुंची थी। वे कार एक्सीडेंट के बाद 2023 के सीजन से बाहर रहे थे।

केएल राहुल की जगह लेंगे पंत

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स में केएल राहुल की जगह लेंगे। केएल राहुल ने पिछले सीजन (2022, 2023, 2024) के लिए LSG का नेतृत्व किया। टीम ने पहले दो साल प्ले ऑफ में जगह बनाई, हालांकि फाइनल का सफर तय नहीं कर पाई। वहीं 2024 का सीजन काफी खराब रहा, टीम 7वें स्थान पर रही।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More