शिक्षा, कला और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को RJD ने किया सम्मानित

News Saga Desk

रांची स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आज मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, कला और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में आरजेडी युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव और उपाध्यक्ष अनीता यादव मौजूद रहे। इस दौरान मेधावी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साह बढ़ाया गया.इस कार्यक्रम में करीब 35 से 40 छात्रों को सम्मानित किया गया, जो अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे थे.

आरजेडी युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं और जब यही बच्चे मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो पूरे राज्य का नाम रोशन होता है उन्होंने कहा कि हाल ही में आए 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। किसी ने 96 प्रतिशत, किसी ने 90 प्रतिशत तो किसी ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जो कोई साधारण उपलब्धि नहीं है।

उन्होंने कहा कि युवा राजद की ओर से ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की जा रही है ताकि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन करें और देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाएं।

Read More News

Read More