महिला आरक्षण विधेयक पर सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमलाबोले नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा, अब जनता देगी जवाब

News Saga Desk

पटना: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद विपक्षी दलों ने महिलाओं को उनका हक नहीं दिया।उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन विपक्ष ने हमेशा इस मुद्दे पर राजनीति की। चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सिर्फ नारी शक्ति के नाम पर वोट मांगे, लेकिन उनके अधिकारों को लेकर कभी गंभीर नहीं रहा।सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि अब समय बदल चुका है और देश की महिलाएं जागरूक हो गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में महिलाएं उन दलों को जवाब देंगी जिन्होंने उनके अधिकारों के साथ “धोखा” किया। उन्होंने केंद्र सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह विधेयक महिलाओं को नई ताकत और पहचान देगा तथा लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा।

उल्लेखनीय है कि 17 अप्रैल को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान हुआ, लेकिन सरकार आवश्यक दो तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सकी, जिसके चलते यह विधेयक पारित नहीं हो पाया।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More