News Saga Desk
झारखंड में तेजी से बढ़ती अब लोगों को बीमार कर रही है। झारखंड में आज, 20 अप्रैल 2026 को भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए हीट वेव (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।
राज्य के कई जिलों में पारा 40°C से 44°C के बीच पहुंच गया है। दोपहर के समय (12 से 4 बजे तक) भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 20, 21 और 22 अप्रैल के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि गर्मी तेज है, लेकिन कुछ जिलों में बादल छाए रहने और आंधी-वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
अगर राजधानी की बात करें तो, रांची में आज 39°C – 41°C तक तापमान का अनुमान लगाया गया है। साफ़ आसमान रहने और लू चलने की बात कही गयी है। रांची ने लोग अब सड़कों पर छत्री के बिना नहीं निकल रहे। लड़कियां जहां स्कार्फ का इस्तेमाल कर रही है लड़के गमछे का प्रयोग कर रहे खुद को धूप से बचाने के लिए। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
No Comment! Be the first one.