रांची में 43 विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण सम्पन्न, मध्याह्न भोजन और समग्र शिक्षा के मुद्दों पर सुनवाई

News Saga Desk

रांची। जिला जनसम्पर्क कार्यालय रांची के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के मध्याह्न भोजन योजना एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत चयनित 43 विद्यालयों का जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की सुनवाई आज समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में संपन्न हुई। यह सुनवाई उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आईटीडीए निदेशक श्री संजय भगत ने की। सुनवाई के दौरान सभी प्रखंडों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सामने रखा गया, जिनमें प्रमुख रूप से किचन सेट, शौचालय, तड़ित चालक और वर्ग कक्ष निर्माण से जुड़े मुद्दे शामिल थे। इन समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित कार्यालयों को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला सोशल ऑडिट टीम, जिला शिक्षा अधीक्षक राँची श्री बादल राज, राज्य परियोजना कार्यालय की नोडल पदाधिकारी श्रीमती सीमा प्रसाद, जिला परिषद की माननीय उपाध्यक्ष, झारखंड शिक्षा परियोजना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, साथ ही सभी प्रखंडों से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More