रांची के डैम और जलाशयों में बोटिंग पर सख्ती, बनेगा वाटर ट्रांसपोर्ट एक्शन ग्रुप

News Saga Desk

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में डैम और जलाशयों में होने वाली बोटिंग गतिविधियों को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क हो गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं और “वाटर ट्रांसपोर्ट एक्शन ग्रुप” बनाने का फैसला लिया है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए हादसे के बाद देश के कई राज्यों में पानी वाले पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए नियम सख्त कर दिए गए है।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी जलाशय, डैम या पर्यटन स्थल पर बोटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य होगा। बिना लाइफ जैकेट के बोटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही नावों की नियमित जांच, प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन हुआ सख्त

हाल के दिनों में जल पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

प्रशासन के अनुसार, जल्द ही एक विशेष “वाटर ट्रांसपोर्ट एक्शन ग्रुप” का गठन किया जाएगा। यह टीम जिले के सभी बोटिंग पॉइंट्स और जल परिवहन गतिविधियों की निगरानी करेगी।

वाटर ट्रांसपोर्ट एक्शन ग्रुप करेगा निगरानी

प्रस्तावित ग्रुप की मुख्य जिम्मेदारियां होंगी:

  • सभी बोटिंग पॉइंट्स की नियमित जांच
  • सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना
  • नावों और उपकरणों की समय-समय पर जांच
  • आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करना
  • पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी

जल पर्यटन को मिलेगा सुरक्षित माहौल

जिला प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में रांची के सभी डैम और जलाशयों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। इस फैसले से न सिर्फ पर्यटकों को सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि जल पर्यटन गतिविधियों में पारदर्शिता और अनुशासन भी बढ़ेगा। प्रशासन का दावा है कि अब रांची में बोटिंग पूरी तरह सुरक्षित और नियमों के दायरे में संचालित की जाएगी।

Read More News

Read More