News Saga Desk
मधुबनी। मधुबनी के घोघरडीहा थाना क्षेत्र में जैश के आतंकियों वाले मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। हालांकि घोघरडीहा पुलिस अभी कुछ बोल नहीं रही है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी शायद मधुबनी लाकर पूछताछ करेंगे। घोघरडीहा थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने पुष्टि की है कि संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। मगर किस कारण से संदेह है यह जानकारी अभी वे नहीं दे रहे हैं।
उनका कहना है कि वरीय पुलिस पदाधिकारी पूछताछ करेंगे। उसके बाद ही कोई पुष्टि हो पाएगी। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की जारी फोटो से शक्ल मिलने के संदेह में पकड़ा गया है। जिस जगह से संदिग्ध को पकड़ा गया है वो नेपाल सीमा से 35-40 किमी दूर है। घोघरडीहा के शत्रुपट्टी से तीन संदिग्ध को पकड़ा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है 15 से 20 प्रतिशत शक्ल मिल रहा है। एक और संदिग्ध को पकड़ा गया है। शत्रुपट्टी में मुस्लिम आबादी बहुत है।
सूत्रों का कहना है कि किसी रिश्तेदार के यहां ठहरे हुए थे। दिल्ली का पता है। रात में पकड़ा गया है। फुलपरास डीएसपी ने पूछताछ की है। मगर अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
No Comment! Be the first one.