नामकुम में स्वच्छता ही सेवा अभियान, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया श्रमदान और पौधारोपण

रांची के नामकुम में स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने श्रमदान और पौधारोपण किया। कार्यक्रम में प्लास्टिक का उपयोग कम करने, कपड़े के थैले अपनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।

News Saga Desk

रांची: झारखंड में ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान के तहत गुरुवार को नामकुम प्रखंड में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

स्वच्छता ही सेवा

प्लास्टिक छोड़ें, कपड़े का थैला अपनाएं

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और इसके विकल्प के रूप में कपड़े के थैलों का उपयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान आम नागरिकों के बीच कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।

वहीं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ, सेल्फी प्वाइंट और अन्य जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबु इमरान ने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की मिशन निदेशक रंजीता हेम्ब्रम ने स्वच्छता को निरंतर जनभागीदारी और व्यवहार परिवर्तन का अभियान बनाने की अपील की।

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More