News Saga Desk
वर्दी में रील बनाने पर कड़ा एक्शन: बिहार-यूपी समेत कई राज्यों के पुलिस मुख्यालयों ने सोशल मीडिया गाइडलाइंस कीं सख्त।
भागलपुर और बिहार पुलिस मुख्यालय सहित उत्तर प्रदेश और देश के लगभग सभी राज्यों में पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। इस नई नीति के अनुसार, कोई भी पुलिसकर्मी ऑन-ड्यूटी या वर्दी पहनकर वीडियो और रील नहीं बना सकता है। इसके अलावा, पुलिस थानों, चौकियों और सरकारी कार्यालयों के भीतर किसी भी प्रकार की रील्स या वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
भागलपुर। पुलिस विभाग की सोशल मीडिया नीति के अनुसार भारतवर्ष के लगभग सभी राज्यों खासकर उत्तरप्रदेश, बिहार आदि के पुलिस मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया को लेकर सख्त लागू की गई है।
इसके अनुसार कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान या वर्दी पहनकर विडियो या रील नहीं बना सकता। वहीं पुलिस थानों और कार्यालयों के भीतर वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर पुलिस की छवि धूमिल होने और अनुशासनहीनता के कारण विभागीय कार्रवाई यथा निलंबन या लाइन हाजिर की जाती है।
सोशल मीडिया पर रील बनाना पुलिस विभाग के नियमों के खिलाफ है और इसे अनुशासनहीनता माना जाता है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां ड्यूटी के दौरान या पुलिस थानों के अंदर रील बनाने पर महिला
पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाता है या उन पर विभागीय कार्रवाई की जाती है। हाल ही में पुर्णिया की महिला थाना अध्यक्ष को पुलिस की तय मानक संचालन प्रकिया का उल्लंघन करते हुए वर्दी में लगातार रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।
वहीं दूसरी ओर भागलपुर में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त हो जाने से कोसी सीमांचल क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन ड्यूटी पर तैनात बरारी थाना क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के बजाय नाव पर रील बनाने में मग्न हैं। अब आप भलि भांति समझ सकते हैं कि इतनी कारवाई के बाबजूद महिला पुलिस कर्मी को आखिरी डीजीपी के निर्देश का ख्याल क्यों नहीं है? हालांकि इस वायरल विडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।
No Comment! Be the first one.