उरांव छात्रावास के पास भवन की छत पर मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

NEWS SAGA DESK

गुमला शहर के उरांव छात्रावास के समीप एक भवन की छत पर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मृतक की पहचान बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव निवासी बिफैया खेरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। पिछले कुछ दिनों से वह गुमला में रह रहा था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Read More News

Read More