सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निर्वाचन आयोग ने बिहार से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं की सूची जारी की

News Saga Desk

पटना। निर्वाचन आयोग ने उन सभी 65 लाख मतदाताओं की सूची जारी कर दी है, जिनके नाम वोटरलिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण का तहत हटाये गए थे। इन नामों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है। 14 अगस्त को दिए सुप्रीम कोर्ट के पारदर्शिता वाले आदेश के बाद निर्वाचन आयोग ने ये सूची जारी कर दी है। वहीं मतदाताओं को अपने नाम आसानी से जांचने में मदद के लिए निर्वाचन आयोग ने बिहार की वेबसाइट पर एक नया लिंक भी सक्रिय किया है।

इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने बीते कल रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की थी। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ने संबोधित करते हुए कहा “बिहार में SIR की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट किया जा रहा है। 65 लाख नामों को हटाया गया है, लेकिन यह अंतिम सूची नहीं है। दावे-आपत्तियों के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। हमारा लक्ष्य है कि राज्य की मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन हो।”

वहीं इधर इंडिया महागठबंधन ने राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटरलिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत की है। जो बीते रविवार से ही रोहतास से शुरू हो चुकी है। इस यत्र में कई बड़े विपक्षी नेता लगातार शामिल भी हो रहे हैं। 
 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More