बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं की घर वापसी, कई दिग्गज लौटे पार्टी में

News Saga Desk  

किशनगंज/पूर्णिया। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पूर्व कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है। पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद जहांगीर सहित कुछ अन्य नेता वापस पार्टी में शामिल हुए। जिसमें आबिद, बुधरा मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जावेद व अन्य शामिल हैं।

उक्त सभी लोग एक साथ छह वर्ष पूर्व वर्ष 2019 में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद की मां को पार्टी का विधानसभा का टिकट मिलने के कारण पार्टी से नाराज हो गए थे। कुछ नेता तो दूसरी पार्टी तक का प्रचार-प्रसार करने लग गए थे। हालांकि, पार्टी छोड़ने को लेकर जहांगीर का कहना है कि वह कभी भी कांग्रेस से बाहर नहीं हुए और ना ही उनके द्वारा पार्टी स्तर पर कोई पार्टी विरोध कार्य किया गया। राजनीतिक कारणों से वह सिर्फ घर बैठ गए थे। बहरहाल, उक्त लोगों के पार्टी से जुड़ने से विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक अच्छी खासी मजबूती मिलेगी।

वहीं, सांसद प्रतिनिधि इमरान, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर एनामुल के साथ-साथ विधायक इजहारूल हुसैन की भी वापसी में अहम भूमिका रही। इस मौके पर सांसद तथा विधायक ने घर वापस आए इन सभी नेताओं का स्वागत किया तथा खुशी व्यक्त की।

पूर्णिया: कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव के नेतृत्व में शामिल हुए हजारों लोग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी 16 दिवसीय वोटर अधिकार यात्रा शुरू की। यह यात्रा 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 1 सितंबर को पटना में एक विशाल रैली के साथ समाप्त होगी। वोटर अधिकार यात्रा में महागठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।

सासाराम में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में पूर्णिया से भी कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोग शामिल हुए। यादव के नेतृत्व में शनिवार की संध्या में ही सैकड़ों लोग सासाराम के लिए निकले और रविवार को वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने सासाराम पहुंचे जितेंद्र यादव ने पार्टी के कई वरीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट भी किया। इस संबंध में कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है, जो आम जनता के हित के लड़ी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया में 24 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा प्रस्तावित है। जिसके लिए हम लोग अभी से तैयारी में जुट गए हैं। इस यात्रा से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने के लिए हम लोग लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं, आम की आवाज बता रही है कि पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा जब भी राहुल गांधी ने इस तरह की यात्रा शुरू की है, लोकतंत्र ने एक नया अध्याय शुरू किया है। कांग्रेस वह पार्टी है जो सभी को समान अधिकार देती है, यह वोट बचाने के लिए लड़ रहे हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More