News Saga Desk
राजधानी रांची से लापता मासूम बच्ची अदिति पांडेय की तलाश लगातार जारी है। बच्ची की खोजबीन को तेज करते हुए अब एनडीआरएफ (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम ने बच्ची के घर के आसपास स्थित नाले में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम विशेष उपकरणों के साथ इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रही है। वहीं रांची पुलिस भी तकनीकी संसाधनों की मदद से पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रही है। पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे के जरिए आसपास के नाले, नदी और अन्य संभावित इलाकों की जांच की जा रही है, ताकि बच्ची के संबंध में कोई सुराग मिल सके।
मौके पर सदर डीएसपी संजीव बेसरा स्वयं मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ सदर थाना और खेलगांव थाना की पुलिस टीम भी लगातार इलाके में छानबीन कर रही है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। प्रशासन का कहना है कि बच्ची की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और विभिन्न एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।लापता बच्ची को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी बच्ची की सकुशल बरामदगी की दुआ कर रहे हैं।
No Comment! Be the first one.