News Saga Desk
रांची के Pithoria थाना क्षेत्र स्थित केला बागान के हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर से तांबा और पीतल की कई पूजन सामग्रियों की चोरी कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार चोर मंदिर से तांबा के दो शेषनाग, एक घंटी, पूजा की थाली, बाल्टी समेत तांबा और पीतल के कई अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता Vivek Pratap Singh ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब मंदिरों में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इलाके में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
No Comment! Be the first one.