प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से कांग्रेस सांसद को उठा ले गई UP पुलिस

News saga Desk

सीतापुर। रेप के आरोप में फरार कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के विरुद्ध कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। सांसद को दो बार नोटिस जारी किया गया कि वह पुलिस के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखें, पर वह पेश नहीं हुए। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार शुक्ल ने बताया कि दूसरे नोटिस में सांसद को 27 जनवरी को सुबह 11 बजे तक उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद CJM कोर्ट ने उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राठौर की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

वहीं, सांसद ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है जिस पर सुनवाई के लिए 29 जनवरी का दिन निर्धारित किया गया है। इससे पहले एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्‍यायाधीश दिनेश नागर ने सांसद की अंतरिम जमानत और संरक्षण याचिका खारिज कर दी थी। इस फैसले के बाद राठौर की गिरफ्तारी का रास्‍ता साफ हो गया था।

फरार चल रहे हैं सांसद

गौरतलब है कि 17 जनवरी को बट्सगंज निवासी एक महिला ने सांसद के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही सांसद फरार चल रहे थे। पुलिस सांसद राकेश राठौर को दो बार नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए बोल चुकी है, लेकिन वह नहीं उपस्थित हुए। इस वजह से मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट ने सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More