25 दिसम्बर से पहले 7 जिलों में हल्की बारिश के आसार

News Saga Ranchi

रांची। झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बना रहे लो प्रेशर एरिया का असर अब भी बरकरार है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छा रहे हैं। इस वजह से ठंड का असर थोड़ा काम हो रहा है। हल्के बादल होने की वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिली है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि क्रिसमस से एक दिन पहले झारखंड के 7 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के जिन हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया गया है वह राज्य के उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिणी हिस्से हैं।

जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, वहां बादल छाए रहेंगे। हालांकि क्रिसमस के दिन मौसम साफ रहेगा। इस दिन 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा।

रांची का तापमान 13 डिग्री पर पहुंचा

बीते कुछ दिनों से राजधानी सहित पूरे झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। बात बीते 24 घंटे के मौसम की करें तो रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। बादल छाए रहने के कारण ठंड का एहसास काम हो रहा है।

मौसम केंद्र के अनुसार 24 दिसंबर यानी मंगलवार को राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। क्रिसमस के दिन से मौसम साफ हो जाएगा। फिर तापमान में गिरावट आने की पूरी संभावना है। इसके बाद से एक बार फिर ठंडी हवाओं का लहर लोगों को झेलना होगा।

Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More