झारखंड में यलो अलर्ट जारी: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर से मौसम में बदलाव का अंदेशा

News Saga Desk

रांची। बंगाल की खाड़ी में 2 सितंबर को एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे झारखंड में मौसम फिर से सक्रिय हो सकता है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, इसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और वज्रपात की आशंका है।

खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि पिछले 24 घंटों में केवल छिटपुट और हल्की बारिश देखने को मिली है।

अगस्त में सामान्य से कम बरसी बारिश

मानसून के कमजोर पड़ने के कारण अगस्त में राज्य में सामान्य से 13% कम वर्षा दर्ज की गई। जहां औसतन 290.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां केवल 251.5 मिमी ही वर्षा हुई। देवघर (43%) और सरायकेला-खरसावां (67%) में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। लेकिन गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़, बोकारो, लोहरदगा, और साहिबगंज जैसे जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद

4 सितंबर तक झारखंड में अधिकतम तापमान 31-35°C और न्यूनतम 23-26°C के बीच रहने की संभावना है। रांची, हजारीबाग और खूंटी जैसे जिलों में तापमान थोड़ा कम रह सकता है।

जबकि दुमका, गढ़वा, रामगढ़ में तापमान अधिक रहेगा। 3 से 4 सितंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

5-6 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है।

हल्की बारिश और तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग ने किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले दिनों में हल्की बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे में रांची में सर्वाधिक 14.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि कई जिलों में बारिश नहीं हुई। राज्य के कुछ हिस्सों में अधिक आर्द्रता (रांची में 92%) भी दर्ज की गई, जो फसलों और स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल सकती है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More