खूंटी में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, इलाके में दहशत

News Saga Desk

झारखंड के खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बीरबांकी-घाघरा रोड किनारे एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है।

मृतक की पहचान कोटोबेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय चमरा मुंडा के रूप में हुई है। शव की पहचान उसके भाई हेसल मुंडा ने की। पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जो हत्या की ओर स्पष्ट इशारा करते हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह टहलने निकले लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शनिवार को बीरबांकी साप्ताहिक हाट गया था, जहां उसे नशे की हालत में देखा गया था। पुलिस को आशंका है कि उसी दौरान या उसके बाद अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास के हालात को खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

घटना के बाद बीरबांकी ग्राम सभा के सदस्यों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं गांव की शांति और छवि को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और जांच में सहयोग का भरोसा दिया है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More