आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन

News Saga Desk

धनबाद | आत्मनिर्भर भारत संकल्प 2025 कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में एक यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या में खादी ग्राम उधोग संघ के लोग स्कूली छात्र सहित अन्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा गांधी सेवा सदन में घरेलू निर्माण कार्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में निकाली गई यात्रा गांधी सेवा सदन से शुरू होकर धनबाद के कला भवन होते हुए पुनः गांधी सेवा सदन पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने सिलाई मशीन से कढ़ाई-बुनाई कर स्वदेशी कपड़े निर्माण और कुम्हारों द्वारा चाक पर मिट्टी के सामान बना कर प्रदर्शित किया।

इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने का संकल्प है। इससे जन-जन को स्वावलंबन, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, रोजगार सृजन और निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस वस्तु का निर्माण भारत में हो रहा है, वह स्वदेशी है, क्योंकि उसमें हमारी देश की मिट्टी की खुशबू और हमारे देश के मजदूरों का पसीना बहा है। इसलिए वैसे स्वदेशी वस्तुओं को ही अपने, तभी देश आत्मनिर्भर के सपने को पूरा कर सकेगा।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More