गरीब बच्चों के लिए तकनीकी सशक्तिकरण की राह

News Saga Desk

  • मार्क्स पब्लिक फाउंडेशन ट्रस्ट ने बढ़ाया जनकल्याण का कदम
  • कांके में 50 विद्यार्थियों को मिला कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, 5000 बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प

रांची (मुकेश रंजन) : झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी और कमजोर होती शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मार्क्स पब्लिक फाउंडेशन ट्रस्ट ने गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को तकनीकी और कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने की सराहनीय पहल की है।

ट्रस्ट की निदेशक डॉ. चित्रा रेखा सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में 50 बच्चों का कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। तीन माह का कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को आज प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य श्रीमती किरण देवी ने कहा कि ट्रस्ट के निदेशक डॉ. एम.पी. सिंह शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, गरीब बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना सामाजिक उत्थान की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

मुखिया सोमा उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में गरीब बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देना सराहनीय और प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने ट्रस्ट के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन भी दिया।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में ट्रस्ट का लक्ष्य 5000 बच्चों को तकनीकी रूप से शिक्षित और सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में प्रो. रामकुमार तिवारी, गोविंद नारायण तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, मनोहर तिवारी, पंस. नरगिस सुल्ताना, अभय तिवारी, मिलि सिन्हा, अनुज कुमार, प्रदीप सिन्हा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read More News

Read More