घर से दूध लेने निकले दो मौसेरे भाइयों की तालाब से शव बरामद

पलामू, घर से दूध लेने निकले दो मौसेरे भाइयों की रविवार सुबह तालाब से शव बरामद हुआ। नहाने के क्रम में डूबने से उनकी मौत हुई। दोनों शनिवार शाम से लापता थे। उनकी खोजबीन की जा रही थी। उनकी पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रांची रोड रेड़मा दशगात्र मंडप के पास रहने वाले आनंद दुबे का पुत्र अर्पित दुबे (6)और उसके मौसेरे भाई बेलवाटिका गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले आरो दुबे(8), पिता अनुराग दुबे के रूप में हुई है।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। शव का पोस्टमार्टम सुबह 8 बजे एमएमसीएच में किया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम अर्पित और आरोप घर से दूध लेने के लिए निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे हुए थे। इसी क्रम में घर के समीप तालाब से उनकी शव मिला । संभावना है कि दूध लेने जाने के क्रम में दोनों भाई नहाने के लिए तालाब में उतर गए होंगे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।

शव मिलने की सूचना पाते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More