जमशेदपुर में मछली पालन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केन्द्रीय मत्स्यिकी शिक्षा संस्थान, कोलकाता की ओर से आदिवासी उपयोजना के अन्तर्गत मीठे पानी में आधुनिक तकनीक से मछली पालन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मत्स्य विभाग, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से जमशेदपुर में आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. दिलीप कुमार सिंह, मत्स्य वैज्ञानिक, केन्द्रीय मत्स्यिकी शिक्षा संस्थान ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इनमें मिश्रित मछली पालन, मिट्टी और जल की गुणवत्ता, मत्स्य आहार, मत्स्य रोग प्रबंधन, आहार देने की रणनीति, समेकित मत्स्य पालन एवं तालाब निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इस प्रशिक्षण का संचालन जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना, सहायक मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने किया।

पूर्वी सिंहभूम जिले के 30 अनुसूचित जनजाति मत्स्य कृषकों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया और आधुनिक तकनीकों की बारीकियों को समझा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को फिश फीड, फिश अंगुलिका तथा प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई।

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य आदिवासी मत्स्य कृषकों की आजीविका में सुधार लाना और जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More