News Saga Desk
रामगढ़ | रामगढ़ में पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महेश मारवाह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
महेश मारवाह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 22 सितम्बर को कलश स्थापना के साथ होगा। नवरात्र पूजन 22 सितम्बर से प्रतिदिन प्रातः नौ बजे से प्रारंभ होगा। पूजन में मुख्य यजमान हर्ष आनंद और उनकी पत्नी निशु आनंद होंगे। 29 सितम्बर को मंदिर परिसर में नव दुर्गा जागरण मंडली की ओर से माता की चौकी में भजन-कीर्तन किया जाएगा। 30 सितम्बर को हवन और कंजक (कन्या) पूजन होगा, जबकि एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे से भंडारा का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
महेश मारवाह ने बताया कि नवरात्र कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पंजाबी हिन्दू बिरादरी और माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं।
No Comment! Be the first one.