News Saga Desk
सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से मां का विदाई, भक्तगण हुए भावुक……
बाघमारा : डुमरा राजबाड़ी मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ विजयादशमी का पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। विसर्जन के पूर्व अहले सुबह नव पत्रिका को पालकी से ले जाकर राजा तालाब में वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन के उपरांत मंदिर प्रांगण लोटकर विजय कमाना के लिए अपराजिता का पूजन किया गया। संध्या साढ़े चार बजे के आसपास क्षेत्र के आदिवासी ग्राम बहुल, आदिवासी महिला पुरुष अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ विषोहरी नृत्य करते हुए माता का दर्शन किया। रात आठ बजे के आसपास मंदिर में विराजमान मां दुर्गा की पूजन महाआरती के पश्चात मातारानी की जयकार लगाते हुए सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से मां की विदाई की। माता के विदाई के दौरान मंदिर प्रांगण में भक्तगण भावुक दिखे।
राजा के पुस्तैनी तालाब में हुआ माता की प्रतिमा का विसर्जन…..
मंदिर प्रांगण से माता की प्रतिमा को भक्तगण अपने कंधों से लेकर राजा के पुस्तैनी तालाब राजा बांध में विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान माता की दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। भीड़ भाड़ वाली जगह पर सरस्वती कला केंद्र के सदस्य, वोलेंटियर एवं विधि व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अजीत कुमार के साथ बाघमारा पुलिस एवं जिला बल तैनात थे।
दुर्गा पूजा पंडालों में दिखा सेल्फी प्वाइंट का जलवा…….
दुर्गा पूजा की रौनक़ भी सेल्फी प्वाइंट में केंद्रित होती दिख रही। इसकी झलक इस बार अलग- अलग पूजा पंडालों में बने आकर्षक सेल्फी प्वाइंट्स में दिखी।एक समय था जब इन पूजा पंडालों में सामुहिक हर्सोल्लास दिखती थी लेकिन इस डिजिटल युग से ये भी अछूते नहीं रहे।इस बार दुर्गा पूजा पंडालों के अंदर अलग से एक सेल्फी प्वाइंट बना नजर आया जहाँ नई नस्लें भिन्न-भिन्न मुद्राओं में पोज देते नजर आए।
No Comment! Be the first one.