डॉ निभा वर्मा के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़, रामगढ़ में डॉक्टर की कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक अतिकुर्र रहमान की पत्नी नूरी सबी अंजुम ने डॉ निभा वर्मा के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ अपने बच्चे फैजान का इलाज कराने चतरा जिले के जोरी से नईसराय सीसीएल हॉस्पिटल में आए थे। डॉ निभा वर्मा अस्पताल से निकलते समय अपनी गाड़ी( जेएच 01 डीजी 0152 )काफी तेजी से चला रही थी। उनकी लापरवाही से कार अतिकुर्र रहमान को कुचलकर निकल गई। गंभीर अवस्था में घायल अतिकुर्र रहमान को अस्पताल के अंदर ले जाया गया, लेकिन किसी भी चिकित्सक ने उनका इलाज नहीं किया। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और चिकित्सकों ने उनकी मदद नहीं की। इस वजह से

अतिकुर्र रहमान की जान चली गई। रामगढ़ पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More