धनबाद के 21 स्कूली वाहनों का कटा 1.66 लाख का चालान

News Saga Desk

धनबाद | उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को एक बार फिर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्कूली वाहनों की जांच की गई।

इसमें गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (बैंक मोड़), इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग (कतरास मोड़ झरिया) और किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल (झरिया) के लगभग 30 वाहन शामिल थे।

कागजात सही नहीं पाए जाने पर 21 वाहनों पर 1 लाख 66 हजार 400 रुपये का चालान काटा गया। स्कूली वाहनों में सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी के मानकों के अनुसार वाहनों की जांच की गई और मोटर यान अधिनियम के के अंतर्गत चालान काटा गया।

उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के लगभग 70 वाहनों की जांच की गई थी, जिसमें 57 वाहनों पर तीन लाख 90 हजार 700 रुपये का चालान काटा गया था।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More