News Saga Desk
पश्चिमी सिंहभूम | चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (सत्र 2025-27) की पहली कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को टिप्सी रेस्टोरेंट, चाईबासा में अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यों और विभिन्न गतिविधियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में अनिल दोदराजका को कार्यकारिणी का मनोनीत सदस्य बनाया गया और नए सदस्यों के लिए सदस्यता शुल्क 5100 रुपए निर्धारित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहे रवि अग्रवाल को बैठक के दौरान अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने कार्यकारिणी सदस्यता प्रमाण पत्र दिया।
कार्य संचालन को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया और उनके चेयरमैन की जिम्मेदारी तय की गई। स्वास्थ्य और दवा उप-समिति के अध्यक्ष संतोष डे, बैंक उप-समिति के अध्यक्ष हर्ष दोदराजका, विद्युत उप-समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र मिश्रा, भूमि और लीज उप-समिति के अध्यक्ष पवन चांडक, नगर परिषद उप-समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, जनसंपर्क उप-समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश केडिया, पेयजल उप-समिति के अध्यक्ष संतोष सिन्हा और पर्यावरण उप-समिति के अध्यक्ष इम्तियाज़ खान नियुक्त किए गए।
इसके अतिरिक्त इनकम टैक्स और जीएसटी उप-समिति के अध्यक्ष अभिषेक दोदराजका, श्रम एवं हार्डवेयर उप-समिति के अध्यक्ष उत्तम अग्रवाल, सड़क एवं परिवहन उप-समितियों के अध्यक्ष मनोज कुमार चौरसिया एवं राधा मोहन बनर्जी, विधि सलाहकार मुकेश राठौर, राजनीतिक जनसंपर्क हर्ष कुमार, सीएसआर एवं स्थानीय प्रशासन कुणाल सराफ, रेलवे प्रशासन मोहित भगेरिया, आपातकालीन सेवा राजू शर्मा, उद्योग विभाग दीपक अग्रवाल, होटल और रेस्टोरेंट विकास गुप्ता तथा श्रीकांत मुंधड़ा, शिक्षा निलेश दोदराजका, मापतोल एवं खाद्यान्न श्याम विजयवर्गीय, वस्त्र (थोक एवं खुदरा) छोटू लाल गुप्ता, सड़क सुरक्षा पुनीत अग्रवाल और दूरसंचार अभिषेक चौरसिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में संस्थापक विकास मिश्रा, अनिल दोदराजका, आयुष दोदराजका, गौरव मुंदड़ा, छोटेलाल तामसोय, शंभू फिरोजीवाला, मोहित सुल्तानिया, राधा मोहन बनर्जी, सुष्मिता चटर्जी, गौरी शंकर अग्रवाल, अविनाश खिरवाल, रवि अग्रवाल, रमेश पसारी, गणेश प्रसाद, गौतम रुंगटा एवं मोहित चिरानिया शामिल थे।
No Comment! Be the first one.