पीएम मोदी जन्मदिवस पखवाड़े पर पौधा रोपण, जनकल्याण कार्य का निर्णय

News Saga Desk

नवादा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को इस वर्ष विशेष रुप से सेवा और जनकल्याण पखवाड़े के रूप में मनाने के निर्णय के साथ ही गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को ले पौधरोपण किया। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़े पर विशेष स्वच्छता अभियान एवं एक वृक्ष माँ के नाम का आयोजन साहेब कोठी मंदिर परिषर मे किया गया, इस कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया की अध्यक्षता मे वृक्षारोपण रोपण और स्वच्छता अभियान किया गया।

इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप मे नालंदा जिला प्रभारी संजय मुन्ना ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पावन जन्मदिन से हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी केवल भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता हैं। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन कर रही है। जो भारत कभी पिछलग्गू माना जाता था, लेकिन आज अपने आत्मविश्वास से दुनिया को प्रेरित कर रहा है।

Read More News

Read More