फूड सेफ्टी विभाग का छापा, कार्निवल रेस्टोरेंट हुआ सील

News Saga Desk

धनबाद | धनबाद स्वास्थ्य महकमा के फूड सेफ्टी विभाग ने शुक्रवार को मेमको मोड़ स्थित कार्निवल रेस्टोरेंट पर छापा मारते हुए रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। साथ ही विभाग फूड सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत रेस्टोरेंट पर कार्रवाई भी करेगी।

इस संबंध में फूड सेफ्टी अधिकारी राजा कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 24 मार्च 2023 से ही इस कार्निवाल रेस्टुरेंट का लाइसेंस फेल था। इसके बाद भी रेस्टुरेंट को लगातार संचालित किया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली की रेस्टोरेंट में हुक्का सहित अन्य मादक पदार्थ परोसे जा रहे है। इसी सूचना पर आज रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि सूचना सही थी। रेस्टोरेंट में ग्राहकों को हुक्का और अन्य मादक वस्तुए परोसे जा रहे थे। इसके बाद फूड सेफ्टी विभाग के कर्मियों ने रेस्टोरेंट से हुक्का और चिलम जब्त कर लिया।

इसी क्रम में विभाग के कर्मी राहुल कुमार पासवान के साथ रेस्टोरेंट के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार करते हुए उनसे हुक्का और चिलम को छीन कर गायब कर दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल रेस्टोरेंट को सील किया जा रहा है। इसके बाद इसके खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More