बीसीसीएल वाशरी का सेलो धराशायी, एक कर्मी को बचाया गया

News Saga Desk

धनबाद | धनबाद जिले के बाघमारा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक-2 के न्यू मधुबन वाशरी में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। वाशरी का नंबर-1 सेलो अचानक धराशायी हो गया, जिससे करीब 5 हजार टन वाश कोयला मलबे के साथ नीचे गिर पड़ा। वहीं, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। वहीं, हादसे के दौरान नंबर-3 सेलो में एक कर्मी फंस गया, जिसे सुरक्षित निकालने के लिए घंटो प्रयास के बाद सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू कार्य में मदद के लिए बोकारो से बड़ा एयर सर्विस कीरान मंगाया गया था। साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से फंसे कर्मी की स्थिति की जानकारी ली गई।

वहीं, घटना का सूचना पर मौके पर पहुंचे बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More