रक्तदान में मिसाल बने बद्रीनारायण सिंह, 25वीं बार रक्तदान कर हुए सम्मानित

पूर्वी सिंहभूम, आनंद मार्ग के सक्रिय सदस्य और ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले बद्रीनारायण सिंह को 25वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान करने पर गुरुवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जहां रक्तदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष तौर पर सम्मानित किया जाता है।

बद्रीनारायण सिंह ने अपनी 25वीं रक्तदान की सेवा आनंद मार्ग द्वारा आयोजित शिविर में पूरी की। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जी.एम. संजय चौधरी और आनंद मार्ग के प्रतिनिधि सुनील आनंद ने उन्हें मोमेंटो, पौधा और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

सुनील आनंद ने बताया कि बद्रीनारायण सिंह हर 90 दिन में नियमित रूप से आनंद मार्ग के मासिक रक्तदान शिविरों में आकर रक्तदान करते हैं। आनंद मार्ग द्वारा प्रत्येक माह जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें बढ़-चढ़कर लोग भाग लेते हैं।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More